
महिला पर हमला करने के बाद किराएदार ने खुद को कमरे मं बंद किया। दूसरे किराएदारों से कहा कि मैंने हत्या कर दी है।
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के श्रीराम कांकड़ में आरोपित परमानंद पाल ने अनिता बड़ौले पर तवा से हमला कर दिया। आरोपित किरायेदार है। किराया मांगने पर उसने हमला किया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। अन्य किराएदारों के शोर मचाने पर आरोपित ने कहा कि मैंने अनिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे फरार होने के पूर्व पकड़ लिया। टीआइ के मुताबिक, महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी देर होने पर उसकी मौत हो सकती थी।
