इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पूरी ही घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश lकरने में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर का है बता दे नंदा नगर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी निवास है उनके घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी हुई बाइक को निशाना बनाया और कुछ ही मिनट में बाइक में लगे ताले को कटर से कटकर बाइक को चुराकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं फिलहाल घटना की जानकारी जैसे ही फरियादी को सुबह लगती है तो सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की शिकायत परदेसी पुरा पुलिस को की जाती है वहीं परदेसी पुरा पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है लेकिन इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस तरह से बाइक चोरी की वारदातें एक के बाद एक सामने आ रही है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिस की रात्रि गस्त पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
