जूनी इंदौर और रावजी बाजार पुलिस बड़ी कार्यवाही करते हुए एक चोर गिरोह के 27 लोगो को पकड़ा है जिसमे 10 महिलाएं , 7 पुरुष और 10 बच्चे है । ये पारदी गिरोह से जुड़े है जो जुलूस और भीड़ भाड़ वाली जगह पर लोगो को निशाना बनाकर मोबाइल चुराते थे इनके कब्जे से 32 महंगे मोबाइल जब्त हुए है । फिलहाल सभी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है ।
भीड़भाड़ वाली जगह और जुलूस में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायते पुलिस को मिल रही थी जिसके बाद जूनी इंदौर और रावजी पुलिस ने सयुक्त कार्यवाई करते हुए पारदी गिरोह के 27 लोगो को पकड़ा है । ये भीड़ भाड़ वाली जगह पर गुब्बारे और खिलौने की दुकान लगाकर वारदात को अंजाम देते थे । पुलिस ने गिरोह में 10 महिलाओं 10 बच्चो और 7 पुरुषो को पकड़ा है। इनके कब्जे से 32 महंगे मोबाइल मिले है ।
फिलहाल पुलिस सभी पूछताछ में जुटी है जिसमे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
