इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश जो सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो डालकर रौब झाड रहा था जैसे हीं क्राइम ब्रांच को पता लगा तो उसकी घेराबंदी कर डाली तो वही पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदमाश हाथ जोड़ने लगा एडीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार पुलिस नजर रखे हुए हैं सोशल मीडिया पर कुछ बदमाश लगातार गलत हरकत कर वीडियो अपलोड कर समाज में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं इसी कड़ी में कल आरोपी आयुष कौशल न्यू बजरंग नगर बाणगंगा के बारे में जानकारी मिली थी आरोपी ने फायर आर्म्स के साथ वीडियो अपलोड किया था उसे पकड़ा गया और उसके खिलाफ आर्म एक्ट की कार्रवाई की गई है पुलिस की गिरफ्तारी में आने पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा था
