
इंदौर के द्वारकापुरी में 7 साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। लिस ने पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक इलाके में एक 7 साल की बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची।
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले बुजुर्ग बाला ने बच्ची के साथ हरकत की है। पीड़िता के मुताबिक बच्ची मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह रोते हुए दौड़कर अंदर आई और मां से चिपक गई।
बच्ची ने बताया कि बाला अंकल ने उसे अपने पास बुलाया और कहा कि मेरे पोते से शादी करना, प्यार करना। बच्ची इनकार किया तो बुरी नीयत से उसे गोद में बैठा लिया। और गलत हरकत करने लगा। बच्ची घबराई और रोने लगी। तब बाला ने उसे छोड़ दिया। बेटी काफी देर तक रोती रही।
महिला ने बताया कि द्वारकापुरी पुलिस ने हमें काफी देर तक थाने पर खड़ा रखा। कई बार गिड़गिड़ाए तब काफी देर से शिकायत दर्ज की।
