
इंदौर के कनाड़िया में रहने वाली महिला कारोबारी को उसके पूर्व के परिचित साथी ने धर्म बदलने के लिए धमकाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक कहता था कि यदि बात नहीं मानी तो समझ लो और फिर भुगतने के लिए तैयार रहो। मैंने पहले एक लड़के को 3 गोली मारी थी, तुम्हे तो 5 मारूंगा। पुलिस ने आरोपी पर लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक झालरिया में रहने वाली 38 साल की महिला ने यह शिकायत की है। उसने बताया आरोपी सादिक पिता यासीन खान निवासी ममता कॉलोनी ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। फिर गोली मारने की धमकियां दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों की 16 साल पहले शादी हो चुकी है। दोनों के चार बच्चे हैं। आरोपी सादिक अपनी पत्नी से पैसों की मांग करता था और न देने पर पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था
रियल स्टेट कारोबारी है महिला
मेरी मां रियल स्टेट का कारोबार करती हैं। मां ने मुझे 5 अप्रैल को बताया कि सादिक ने उसे इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी के साथ अश्लील कमेंट्स किए थे। सादिक ने एक महीने पहले भी ऐसी ही धमकी दी थी। जब पुलिस ने सादिक की आईडी देखी तो उस पर धारा 302 जैसे जुड़े धमकी भरे पोस्ट मिले थे। पोस्ट देखकर सादिक से कॉल कर कारण पूछा तो कहने लगा कि उसे माफ कर दो। उससे बात कर लियो करो। जब पीड़िता नहीं मानी तो उत्तेजित होकर अपशब्द भी कहे।इसके बाद कहा कि तुझे और तेरे बच्चों को जिंदा रहना है तो मेरा धर्म अपना लो। बात मान ले नहीं, तो मरने के लिए तैयार रहे। तेरे बच्चों सहित जान से मार दूंगा। उसने चेताया कि मैंने इंदौर में एक लड़के को 3 गोली मारी थी, तुझे 5 गोलियां मारूंगा..।
(पीड़िता की बेटी ने जैसा पुलिस को बताया)
बेटी के लिए कहता था, उसे भी नहीं छोड़ूंगा : पिता
पीड़िता ने बताया कि सादिक से चार साल पहले उसने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। बाद में सादिक ने शपथ पत्र बनाकर मुझसे माफी मांगी थी। अलग रहने और मुझसे संपर्क नहीं करने की बात लिखी थी। बावजूद वह मुझे और बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है। वह 20 लाख रुपए भी मांग करता है और कहा कि रुपए दे दे नहीं तो तेरी बेटी को कहीं का नहीं छोडूंगा। वह मुझे लगातार कहता रहा कि धर्म बदल ले।
16 साल पहले दोनों ने शादी की, बच्चों को धमकाने लगा
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि 16 साल पहले खजराना निवासी सादिक से पीड़िता की शादी हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। 2021 से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। इसके बाद भी आरोपी महिला को परेशान करता था। पैसे की मांग करता था। बच्चों को परेशान करता था। जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था। इसी आधार पर मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है।
