इंदौर के राऊ में एक युवक पर उसके जीजा ने ही एसिड अटैक किया है युवक एक सर्विस सेंटर पर काम करता है वहीं पर आरोपी जीजा पहुंचा और उस पर एसिड डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया राऊ थाने में उप निरीक्षक महेशसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपी राजेश सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है राजेश ने राऊ में सर्विस सेंटर पर काम कर रहे अपने साले मनोज पिता शिवनारायण मालवीय पर एसिड की बोतल उंडेल दी थी। मनोज को सर्विस सेंटर के मालिक राजेश पाटीदार ने अस्पताल पहुंचाया था उनके अनुसार आरोपी राजेश सोलंकी का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है। वह मनोज के घर पर ही रह रही है। इसी बात को लेकर राजेश नाराज था उसने मनोज से पहले विवाद किया और दो दिन पहले उस पर एसिड अटैक कर दिया।
