
अकाउंटेंट ने सोनालिका मेटल कार्पोरेशन के नाम से खाते खोले और कंपनी को मिले चेक इन खातों में नकद करवा लिए।
इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने निजी कंपनी के अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने कंपनी के नाम से फर्जी खोलकर 34 लाख रुपये जमा करवा लिए। पुलिस को साऊथ तुकोगंज निवासी सुधीर सप्रे ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि अकाउंटेंट जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी निवासी सुखलिया ने सोनालिका मेटल कार्पोरेशन के नाम से खाते खोले और कंपनी को मिले चेक इन खातों में नकद करवा लिए।
