लसुड़िया क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई । ये आत्महत्या है या हादसा फिलहाल साफ नही हो सका है । मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जाँच शुरूकर दी है ।
वीहादसा लसुड़िया थाना क्षेत्र का है । यह रात को आई पेसेंजर गाडी की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई । जाँच पड़ताल में मृतक की पहचान गणेश पिता दुलारचंद चौहान उम्र 50 साल के रूप में हुई है । मृतक मूलतः बिहार का रहने वाला था और इंदौर में रहकर काम करता था । मृतक के साथ कोई हादसा हुआ है या उसने आत्महत्या की है यह साफ नही सका है ।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर अब यहाँ पता लगाने में जुटी है कि यहाँ आत्महत्या है या फिर कोई हादसा ।
