इंदौर में दोहरा हत्याकांड और आत्महत्या मामले में भले ही पुलिस तमाम सबूत जुटाने के साथ ही तीनों ही मृतको के मोबाइल फोन के साथ जांच शुरू कर दी है लेकिन इस पुरे हत्याकांड और आत्महत्या के बाद युवा पीढ़ी किस और जा रही है इस पर विश्लेषण शुरू हो गया है तो वही घटना के बाद से ही कुछ ही घंटे में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मृतक अभिषेक पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर स्वयं की आत्महत्या में जांच प्रारंभ कर दी है…
दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक भंवरकुआ थाना क्षेत्र के श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में अभिषेक यादव नामक युवक द्वारा पहले दीपक जाट और उसके साथ में आई हुई युवती स्नेहा पर पिस्तौल से गोली चलाकर हत्या की गई और फिर उसके बाद कुछ दूर जाकर स्वयं ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली जानकारी लगते पुलिस भी मौके पर पहुंची थी तमाम सबूत भी पुलिस ने वहां से एकत्रित किए सीसीटीवी फुटेज और मृतकों के मोबाइल फोन जप्त कर लिए गए हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है तो वही हत्या करने वाले अभिषेक ने कुछ दूर जाकर इस पिस्टल से स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी फिलहाल सोशल मीडिया पर मृतक अभिषेक द्वारा लिखित एक लेख काफी वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि हम दोनों के बीच में तीसरा आने के कारण ही यह वारदात हुई है पुलिस तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर तीनों के मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं और अभिषेक हथियार कहां से लेकर आया था इसकी भी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव परिजन अपने साथ ले गए हैं लेकिन इस वारदात के कारण तीन परिवारों में शोक का माहौल है इस वारदात के बाद युवा पीढ़ी किस और जा रही है इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं..
