इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने धार के एक तस्कर को 19 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। उससे पूछताछ जारी है द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम राधेश्याम पिता नंदा कतिजा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना राजोद जिला धार है जहाँ पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली थी की आकाश नगर गुरु शंकर नगर से एक आरोपी गांजा लेकर आ रहा है जहां आरोपी को गहरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपी की तलाशी में उसके पास से 19 किलो 500 ग्राम गांजा मिला है जिसकी कीमत 195000 है। पकड़े गए आरोपों से पुलिस पूछताछ में जुटी है
