मंगलवार शाम अतिक्रमण की कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम और दूसरे पक्ष का विवाद हो गया । इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ झूमाझटकी भी हुई । मामले में पुलिस ने निगमरकर्मियो की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
– मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है । सड़कों पर अवैध ठेलों के कब्जे की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो रही थी । इसी को हटाने के लिए निगम की टीम कार्रवाई के लिए निकली थी । निगम कर्मचारी अपनी कार्रवाई कर रहे थे, इसी दौरान कुछ ठेला संचालकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया । साथ ही उनके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया । इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया । विवाद इतना बड़ा की बात मारपीट तक पहुंची । जिसमे दो निगमकर्मियो को चोटे आई है ।
मामले में पुलिस ने आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
