देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 12 बार पढ़ी गई

अरविंद केजरीवाल आज अदालत में कौन सा बड़ा खुलासा करेंगे? कुछ ही देर बाद होगी कोर्ट में पेशी

दिल्ली के शराब नीति केस मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के शराब नीति केस मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के अंदर शराब घोटाले में बड़ा खुलासा करेंगे. ऐसे में सबकी नजर राउज एवेन्यू कोर्ट पर है कि आखिर केजरीवाल ऐसा कौन सा बड़ा खुलासा करने वाले हैं. 

आज ही केजरीवाल की ईडी कस्टडी खत्म हो रही है और हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए  ईडी आज केजरीवाल को अदालत में पेश करेगी. सूत्रों के मुताबिक, ईडी आज केजरीवाल की 7 दिनों की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी. इसके पीछे ईडी कुछ दलीलें देगी जो इस प्रकार हैं-

-उनके समक्ष भी बड़े पैमाने पर दस्तावेजों सामने रखे जा सकते हैं.
– वह जांच के दौरान “सहयोग” नहीं कर रहे हैं.
-अन्य आरोपियों से उनका आमना-सामना कराना है.
-रिश्वत कैसे प्राप्त की गई और अपराध की आय का उपयोग कैसे किया गया.

भले ही अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत आज खत्म हो रही है, लेकिन संघीय जांच एजेंसी ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले में पूछताछ के लिए आप गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर, रामाराव वाघा और दो अन्य को तलब किया है. उनसे गोवा या दिल्ली में अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है. पिछली सुनवाई में ईडी ने कोर्ट को बताया था कि आम आदमी पार्टी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है.

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

 इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब अदालत ने उनकी गिरफ्तारी और उनकी ईडी कस्टडी के मामले में कोई राहत देने से इनकार कर दिया. इस मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा और इसकी अगली सुनवाई 3 अप्रैल को तय की है. उधर केजरीवाल की गिरफ्तारी से घमासान बढ़ गया है. बीजेपी औऱ आम आदमी पार्टी लगातार एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.  

सबकी नजर कोर्ट पर

दिल्ली के तापमान के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजधानी का सियासी पारा भी गर्म हो रहा है.. कल आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने गिरफ्तारी के विरोध और समर्थन में प्रदर्शन किया तो आम आदमी पार्टी की लीगल सेल के आह्वान पर दिल्ली की अदालतों में भी प्रदर्शन हुए. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आज केजरीवाल क्या खुलासा करेंगे और ईडी हिरासत से उन्हें राहत मिलेगी या मुश्किलें बढ़ेंगी? 

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे.

क्या थी नई शराब नीति?
– 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था. 
– 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई.
– नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई. और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई.
– नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी.
– हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही. जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 645 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 796 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 827 दिन पहले
↑