इंदौर में सोमवार को चार महिलाओं ने मोहल्ले की ही एक महिला को बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घूमाया। महिलाएं जब यह कृत्य कर रही थीं, तब गांव के किसी भी शख्स ने बीच-बचाव नहीं किया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे। घटना गौतमपुरा के निर्मल गांव बछोड़ा की है। सूचना मिलते ही गौतमपुरा पुलिस पहुंची और मारपीट कर रही चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लोगों को वीडियो सोशल मीडिया से हटाने और मोबाइल से डिलिट करने को कहा है।
डी एस पी उमाकांत चौधरी ने बताया कि सोमवार दोपहर को चार महिला पीड़िता के घर पहुंची। महिलाओं के आपसी विवाद में चारों महिलाओं द्वारा सोमवार को पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे पीटते हुए सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले आई। चारों ने मिलकर पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और पाइप व डंडों से पिटाई करते हुए पास के इलाके में निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, महिला की शिकायत पर, पुलिस द्वारा चारों महिलाओं पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।
