मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस मुस्तेद नजर आ रही तो वही दिनदहाड़े आपराधिक वारदातें होती हुई दिखाई दे रही हैं ऐसा ही एक ताजा मामले में घर के परिसर में रखे हुए हजारों रुपए के पान मसाले का कार्टून चोर चोरी करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है पुलिस ने पूरा मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है
दरअसल पुरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के मनु श्री कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र कालरा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई की वह पान मसाले का व्यवसाय करते हैं और पान मसाले से भरा हुआ कार्टून घर के परिसर में ही रखा हुआ था जिसे अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खोलकर अपने दो पहिया वाहन पर रखकर फरार हो गया पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है तो वहीं दूसरी ओर वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात चोर की भी तलाश की जा रही है कार्टून में 28000 रुपए के पान मसाले का सामान रखा हुआ था जिसे चोर चुरा कर ले गया है
