बाणगंगा थाना क्षेत्र में अवैध मकान निर्माण का आरोप लगाते हुए कुम्हार खाड़ी के कई रहवासी शुक्रवार को रीगल तिराहा स्थित पुलिस विभाग कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पीड़ित लोगों का कहना था की उनके क्षेत्र में एक परिवार अवैध भवन निर्माण कर रहा था, जिसका पूरी कालोनी विरोध कर रही है, वही कुछ लोगों के साथ उन्होंने मारपीट की और झूठा आरोप लगाते हुए बाणगंगा पुलिस में शिकायत की, मामले में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों की माने तो उनके परिवार की बुजुर्ग सहित अन्य के साथ मारपीट हुई है, वही दूसरे पक्ष की महिलाएं उन पर झूठा आरोप लगा रही है। ज्ञापन देने वालों ने इस मामला में त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
