दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। शराब नीति मामले में हुई 2 घंटो की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद रहे। PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया,
,दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हुई इस कार्रवाई के बाद इंदौर सहित प्रदेशभर में आप पार्टी समर्थक अलग अलग मंचो से विरोध जता रहे है,, इंदौर में अनुराग यादव ने प्रेस से चर्चा कर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए इस विद्वेषपूर्ण और राजनीतिक कार्रवाई बताता,, यादव ने बताया कि आप पार्टी अब विभिन्न तरीकों से प्रोटेस्ट कर अपना विरोध दर्ज करवाएगी,,
