इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राह चलते युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए घटना गोपुर चौराहे की बताई गई है घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है दरअसल घटना शुक्रवार सुबह की है जब गोपुर चौराहा से एक युवक चोइथराम मंडी हम्माली करने जा रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आये और युवक को पीछे से गोली मारी और फरार हो गए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से घायल को उपचार के लिए एम वाय पहुंचाया पुलिस के अनुसार प्रारंभिक छानबिन में घायल का नाम दीपक नागर बताया गया है युवक के जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार को सूचित किया गया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के खिलाफ 307 एवं अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
