
✓अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाला एक तस्कर, क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्यवाही में धराया।
✓आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त।
इन्दौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना भंवरकुआ क्षेत्र स्थित तीन इमली चौराह पर एक व्यक्ति एक बोरे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में घुम रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सन्नी उर्फ छोटी खरे उम्र 18 वर्ष नि. हरिजन कॉलोनी जूनी इंदौर का होना बताया तथा बोरे की तलाशी लेने पर बोरे में करीब 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया । जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया । जिस पर थाना भंवरकुआ पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

