
- हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रालामंडल क्षेत्र से गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। पुलिस ने जब्त किया ट्रक।
इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। आरोपितों ने गोवंश को ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरा था। दो बछड़ों की दम घुटने से मौत तक हो गई। पुलिस ने दो आरोपितों को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल क्षेत्र की है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रक एमपी 09 जेएच 8739 को पकड़ा। ट्रक में 29 बछड़े भरे थे। दो मृत थे, जबकि एक घायल था। पुलिस ने मौके से गाड़ी जब्त की। आरोपित अफजल इकबाल निवासी ज्योति नगर शाजापुर और लखन परिहार निवासी नजरपुर घटिया उज्जैन को गिरफ्तार किया।
जिले की सीमा पर चौकियां स्थापित
इंदौर। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिले में एफएसटी और एसएसटी का गठन किया जा चुका है। इनके द्वारा निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। जिले की प्रवेश सीमा पर चौकियां स्थापित कर लगातार जांच की जा रही है।
