इंदौर की चोइथराम थोक मंडी में व्यापारियों में विवाद, डेढ़ घंटे बंद रही मंडी
व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से नाराजगी।
- व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से नाराजगी।
- आलू, प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को होना पड़ा परेशान
- पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी।
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक सब्जी मंडी में बुधवार को डेढ़ घंटे तक नीलामी बंद रही। पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी। फर्जी शिकायत कर मंडी का माहौल खराब करने का आरोप एसोसिएशन ने लगाया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की। सुबह 11 बजे बाद नीलामी फिर से शुरू हुई। इस दौरान आलू-प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को खासा परेशान होना पड़ा। मंडी में एक व्यापारी मुकेश सोमानी ने व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया था। पदाधिकारियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। इसी के खिलाफ व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी बंद करवा दी। इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। सुबह 9 से 11 बजे तक मंडी बंद रही।
व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के अनुसार 17 पदाधिकारियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। कुछ वर्षों पहले भी खुद पर गोली चलाकर आरोप अन्य व्यापारियों पर लगा दिया था। इसमें वर्षों तक व्यापारियों को परेशान होना पड़ा और बाद में वे बरी हुए। दरअसल व्यापारी को एसोसिएशन से निकाल दिया गया है।
धमकाने व परेशान करने के साथ ही वसूली के लिए मंडी का माहौल खराब किया जा रहा है। यदि हम प्रतिकार नहीं करते तो व्यापारियों को गलत माना जाता। इसलिए हमने घंटेभर का विरोध प्रदर्शन किया। अवैध गतिविधियां चलाने वालों पर हम कार्रवाई और लाइसेंस रद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन ने आश्वासन दिया है।
घर पर भी झगड़ा हो तो यहां विरोध
मंडी में भीड़ जुटाना आसान होता है। किसी के घर भी झगड़ा हो तो वो यहां आकर विरोध करने लग जाता है। दो गुटों का विवाद है। हमने समझाइश देकर नीलामी शुरू करवा दी थी।
-नरेश परमार, मंडी सचिव

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले