मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सीएम राइस स्कूल में नए सत्र के दौरान बस की सुविधा निशुल्क मिलेगी कलेक्टर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया की पलकों की मांग थी जिसपर से राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है
इन्दौर जिले के ग्यारह स्कूल के प्राचार्यों से रूट मैप सहित छात्रों की मांगी सूची मप्र CM राइज स्कूल जिले के ग्यारह सीएम राइज स्कूलों के छात्र जून में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल बस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह पहली बार होगा जब शहर में सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए स्कूल बसें चलाई जाएंगी
आपको बता दे इंदौर शहर में सात और इंदौर ग्रामीण में चार सीएम राइज स्कूलों के लिए 100 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने रूट मैप तैयार करने के लिए सीएम राइज स्कूल के प्राचार्यों से छात्रों की सूची रूट सहित जमा करने को कहा है। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्कूल के 2 किमी के दायरे से बाहर रहने वाले छात्र इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। जिला शिक्षा विभाग सीएम राइज स्कूलों में स्कूल बसें चलाने के लिए ट्रांसपोर्टरों को लाने की कोशिश कर रहा था और कई बार टेंडर भी जारी कर चुका था, लेकिन ट्रांसपोर्टर नहीं मिल सका।छात्रों के लिए बस सुविधा मुफ़्त है और इस सुविधा के लिए एजेंसी प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि यह उनके लिए बहुत लाभदायक नहीं हो सकता है। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कम राइस स्कूल का एक पहलू था कि ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिसको हम बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं
