इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में डकैती के आरोपियों के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। डीसीपी जोन 3 पंकज पांडे के अनुसार इस मामले में पुलिस टीम बनाई गई है जो लगातार आरोपियों कि तलाश कर रही है।
दरअसल डकैती की यह घटना फरवरी माह कि है। थाना बाणगंगा क्षेत्र के लंदन विला मे पुष्पेंद्र मित्तल के यहां डकैती की घटना हुई थी। देर रात 4 से 5 हथियारबंद बदमाश पुष्पेंद्र मित्तल के घर में पीछे के दरवाजे से घुसे और परिवार को बंधक बनाकर लूट कर और उनकी कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने 7 से 8 टीम बनाकर इस गेंग के सरगना सोमला को छोटी कदवार जिला अलीराजपुर से गिरफ्तार किया था। लेकिन तत्कालिक बानगंगा टीआई नीरज बीरथिरे एवं उनके एसआई कमल किशोर की लापरवाही के कारण सोमला को पहली ही बार में कोर्ट से जमानत मिल गई। तमाम प्रयासों के बाद कोर्ट में वापस अपील कर सोमला की ज़मानत कोर्ट से खारिज करवाई गई। लेकिन उसके बावजूद आज तक सोमला की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस खाली हाथ है वही उसके साथ अन्य साथी आरोपियो के मामले में पुलिस की कार्रवाई शून्य है।
