इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में एक ऑयल की दुकान में लगी आग इस कदर फैलती चली गई कि इसकी चपेट में आने से 4 अन्य दुकानों से साथ ही कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि आग की वजह से कोई जनहानि नही हुई। आगजनी की घटना के बाद शहर के व्यस्ततम इलाके।में अफरा तफरी मच गई। आग की वजह से लाखो रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से एक ऑटो रिक्शा और 4 दोपहिया भी पूरी तरह से खाक हो गए है। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 दमकल ने आग पर काबू पाया है। आग की वजह से नुकसान झेलने वालो का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर फायर स्टेशन होने के बावजूद दमकल काफी देर बाद पहुंची है।
