
✓दिल्ली में लगातार कई वारदात करने के बाद इन्दौर में थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रांतर्गत की थी चेन स्नेचिंग की वारदात ।
✓आरोपी ने दिल्ली की करीबन 01 दर्जन चोरियां करना कबुल की ।
✓ आरोपी के विरूद्ध थाना- जूनी इन्दौर, मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, एम.जी. रोड व दिल्ली के कई थानों में हो चुके है अपराध पंजीबद्ध ।
इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबंधित अपराधियो की धरपड़क कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रो में चोरी करने वाला आरोपी वारदात करने की ताक में घूम रहा है । उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना जूनी इन्दौर पुलिस टीम के द्वारा सम्मिलीत होकर मुताबिक योजना के सन्देही/आरोपी को पकड कर नाम पता पूछने पर उसन अपना नाम (1).किर्तन पिता अंतरसिंह पटवा (सिकलीगर) उम्र-24 वर्ष निवासी- आकाश नगर थाना-द्वारकापुरी जिला-इन्दौर को पकडा ।
उक्त आरोपी से पुछताछ की गई, पहले तो आरोपी पुलिस को बरगलाते रहा परन्तू जब क्राईम ब्रांच की टीम ने संदेही से हिकमत अमली से पुछताछ की गई तो संदेही टूट गया और उसने बताया कि उसने दिल्ली में पिछले 06 माह के अन्दर अलग-अलग रात्री में रेकी कर सूने घरो को निशाना बनाकर करीब दर्जन भर से अधिक घरों में चोरिया करना कबूल किया, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा सम्बंधित थानों पर सम्पर्क कर तस्दीक किया गया तो उपरोक्त घटना सही होना पाई गई ।
आरोपी किर्तन पिता अंतरसिंह पटवा (सिकलीगर) कुख्यात आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना-अन्नपूर्णा, मल्हारगंज, जूनी इन्दौर व पंढरीनाथ में चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट के पूराने अपराधिक रिकार्ड है । उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा-392 भा.द.वि. में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना-जूनी इन्दौर पुलिस के द्वारा की जा रही है।

