इंदौर में बोले CM मोहन यादव, राहुल जहां से निकलते हैं, वहां उनके नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं
मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।
- मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।
- राहुल जहां से निकलते हैं, वहां उनके नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं: मोहन यादव
- इंदौर में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर बोले मुख्यमंत्री
- सीम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक पहुंचा देती है
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है। वह जिस तरफ से निकल जाते हैं, पीछे-पीछे नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं। भाजपा ने प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और कांग्रेस के प्रत्याशियों का अता-पता तक नहीं है। वे जिस पर हाथ धरते हैं, वह गायब हो जाता है।
शून्य से शिखर
मुख्यमंत्री डा. यादव ने बुधवार शाम इंदौर में पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन किया। कार्यालय जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में ही बनाया गया है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गजानन महाराज और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित कांफ्रेंस हाल और डाटा सेंटर का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। मैं खुद इसका उदाहरण हूं। किसी समय सामान्य कार्यकर्ता के रूप में मंच के सामने बैठकर भाषण सुनने वाला आज आपके सामने मंच पर है।
कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता
समित्रा महाजन कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) ने कहा कि यह काम की लहर है। पंडित दीनदयाल का सपना था कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज उनका यह सपना सच हो रहा है। कार्यकर्ता होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण दायित्व है, वह भी भाजपा जैसे संगठन का कार्यकर्ता होना, क्योंकि कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगाया जाता। केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कार्यक्रम के दौरान ही दिल्ली से भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो गई। इसमें इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिए जाने की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री डा. यादव ने खुद मंच से इसकी घोषणा की। इस पर शंकर लालवानी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। संगठन को, कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि हम पिछली बार से ज्यादा मतों से जीतेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले