
इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि डाक्टर ने गोली मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी योगेश हार्डिया ने डाक्टर गोविंद कुमार गोयल (विष्णुपुरी) की शिकायत की है। दोनों में कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। डाक्टर ने उसे धमकाया और कहा कि गोली मार दूंगा।
