देपालपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है यहां देपालपुर की शांति विहार कॉलोनी में नकाबपोश चोरों ने आतंक मचाया और करीब 3 से अधिक मकान को निशाना बनाकर ताले तोड़कर हाथ साफ किया घटना बीती देर रात की है जब लोग अपने घरों में सो रहे थे तब चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें नगदी राशि सहित जेवरात पर भी हाथ साफ किया वहीं घटना को अंजाम देने वाले चोरों के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तस्वीर भी सामने आई है जिसमें 4 से 5 नकाबपोश चोर कॉलोनी में घूमते नजर आए वही जानकारी अनुसार देपालपुर की तहसील रोड स्थित टॉकीज वाली गली में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है चोरी की इस तरह की घटना के बाद कहीं ना कहीं यह सवालिया निशान भी खड़े होते हैं कि पुलिस की गश्त होने के बाद भी इतनी संख्या में चोर कैसे रहवासी क्षेत्र में घुस जाते हैं और चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं दरवाजा खोलो हम पुलिस वाले हैं क्षेत्र के लोगों की माने तो जो चोर रात में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे वह रात में घर-घर जाकर दरवाजा खटखटा रहे थे और उनका कहना था दरवाजा खोलो हम पुलिस वाले हैं जांच के लिए आए हैं
