
✓ अवैध फायर आर्म्स के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
✓आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स(32 बोर देशी पिस्टल 1 जिन्दा कारतूस ) जप्त ।
✓आरोपियों के विरुद्ध थाना ऐरोड्रम, बाणगंगा, मल्हारगंज, आदि थानो में पहले से है अपराध पंजीबद्ध।
✓दोनो आरोपी नशा करने के है आदि, नशे की लत पूरी करने के लिए देते है वारदात को अंजाम।
शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों अपने पास रखकर शहर में लूटपाट छिना झपटी करने के उद्देश्य से घूम रहे हैं, सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच व थाना सदर बाजार की संयुक्त कार्यवाही में मुखबीर द्वारा बताए स्थान से आरोपी (1).सौरभ पिता शिव सिंह यादव उम्र 25 साल नि. 1st बटालियन (2). सोनू पिता हीरालाल कौशल उम्र 20 साल नि. कंडील पूरा गोकुलगंज इंदौर जो अवैध फायर आर्म्स लेकर सदर बाजार क्षेत्र में घूम रहे थे, जिन्हे अपराध शाखा व सदर बाजार की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 01।अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस मिले।जिसके संबंध में पूछताछ करते कोई उचित उत्तर नही दिया।
दोनों ही आरोपी नशा करने के आदि हैं नशे की लत के चलते आरोपियों ने चोरी व अन्य अपराध पूर्व भी घटित किये हैं आरोपियों के विरुद्ध थाना ऐरोड्रम, बाणगंगा, मल्हारगंज, आदि थानो में पहले से है अपराध पंजीबद्ध।
आरोपीयो के कब्जे से 01अवैध फायर आर्म्स (32 बोर देसी पिस्टल व 1 जिन्दा कारतूस ) बरामद कर थाना सदर बाजार इंदौर पर अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट. का पंजीबद्ध करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

