इंदौर रेसीडेंसी कोठी पर आज मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी की तैयारी और गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक कर निर्देशित किया गया है कि गेहूं खरीदी से संबंधित सभी विभागों को रवि उपार्जन नियमों से जागरूक कारण साथ ही गेहूं गोदाम के निरीक्षण के लिए जिला दल द्वारा जांच कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
दरअसल आज मध्य प्रदेश की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आज इंदौर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी की तैयारी और रबी उपार्जन नियमों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गेहूं खरीदी पर किसानों को अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय भी लिया गया है जिसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा, उपार्जन नीति में बहुत सारे बदलाव किए हैं गेहूं की सफाई के लिए सरकारी गोदाम में मशीन लगाएंगे, पुरानी समय से रखे हुए गोदाम में खराब हो रहे अनाज को लेकर जिला कलेक्टरों को समय सीमा दीगई है, गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है भविष्य के लिए कोई समस्याएं ना हो। मध्य प्रदेश के किसान मेहनत कर कर अनाज उग रहे और उसको रख कर हम खराब करेंगे उसको तो मैं एक क्राइम मानूंगी, अनाज खराब ना हो इसलिए पहली बार सभी गोदाम का फिजिकल वेरीफिकेशन ठीक से करवाने के आदेश दिए हैं, निरीक्षण के दौरान वीडियो फोटोग्राफ होंगे जिसको देखने के बाद ही उसे गोदाम में गेहूं का रखरखाव ठीक से किया जाएगा। जिससे आगे के लिए समस्याएं ना होगी।
