देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न

शहर के भू-जल स्तर को बढाने हेतु चलायएगे जल संरक्षण अभियान निगम के आवश्यक दस्तावेजो को डिजिटलाईजेशन के माध्यम से करेगे सुरक्षित नर्मदा लीकेज के सुधार हेतु क्वीक रिस्पांस टीम का करेगे गठन सरवटे बस स्टेण्ड जूनी इंदौर ब्रिज से चन्द्रभागा होते हुए, मच्छी बाजार चौराहे तक शेष सडक विकास कार्य की स्वीकृति इंदौर दिनांक 11 मार्च 2024।

Abhishek Raghuvanshi11 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • शहर के भू-जल स्तर को बढाने हेतु चलायएगे जल संरक्षण अभियान
  • निगम के आवश्यक दस्तावेजो को डिजिटलाईजेशन के माध्यम से करेगे सुरक्षित
  • नर्मदा लीकेज के सुधार हेतु क्वीक रिस्पांस टीम का करेगे गठन
  • सरवटे बस स्टेण्ड जूनी इंदौर ब्रिज से चन्द्रभागा होते हुए, मच्छी बाजार चौराहे तक शेष सडक विकास कार्य की स्वीकृति

इंदौर दिनांक 11 मार्च 2024। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय स्थित महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री अभिषेक शर्मा, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री जीतु यादव, श्री मनीष शर्मा मामा, समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन कौंसिल की बैठक में शहर के भू जल स्तर को बढाने के लिये शहर के जागरूक नागरिको के सहयोग से जल संरक्षण अभियान चलाने के संबंध में निर्णय लिया गया। साथ ही शहर में स्थित कुऐं-बावडी व तालाबो के संरक्षण के लिये भी अभियान चलाकर सफाई कराने व जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही शहर में जलप्रदाय कार्य के संचालन व संधारण कार्य के दौरान जलप्रदाय पाईप लाईन में लीकेज आदि समस्या के त्वरित निराकरण के लिये क्वीक रिस्पांस टीम का गठन करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आगामी वर्षाकाल के दौरान शहर में पर्याप्त जलापूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए, वॉटर टैंकर की उपलब्धता व आवश्यक आगामी कार्यवाही के संबंध में भी निर्देश दिये गये। साथ ही आईटी कंसलटेंट की नियुक्ति करने पर भी चर्चा की गई।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

महापौर श्री भार्गव द्वारा निगम के विभिन्न विभागो मे रखे शासकीय आवश्यक दस्तावेजो की सुरक्षा के लिये दस्तावेजो को स्केन कर डिजिटलाईजेशन करने हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की गई। साथ ही केशरबाग ब्रिज निर्माण के साथ ही ब्रिज के नीचे पीपीपी मॉडल पर उद्यान निर्माण, खेल स्थान, दुकान निर्माण आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव की अध्यक्षता मंे आयोजित मेयन इन कौंसिल की बैठक में नर्मदा जलप्रदाय तृतीय चरण क्षमता 363 एमएलडी के तीन वर्षो के लिये संचालन व संधारण के कार्य के संबंध में राशि रूपये 20 करोड 74 लाख की लागत से निविदा आमंत्रण की स्वीकृति, झोन 13 वार्ड 77 तेजाजी नगर टंकी क्षेत्र अंतर्गत कैलोद करताल एवं अनुराधा नगर में 110, 160, 200, 250 एवं 315 एमएल व्यास की एचडीपीई पाईप लाईन प्रदाय करने, बिछाने, जोडने, टेस्टिंग, कमीशनिंग एवं अन्य समस्त कार्यो के साथ ही पूर्ण करने संबंधित 3 करोड 10 लाख की कार्य स्वीकृति, झोन 6 वार्ड 24 सुभाष नगर में झोनल कार्यालय के पीछे राय धर्मशाला के सामने निगम के पुराने शेड के स्थान पर सार्वजनिक इण्डोर स्पोर्टस काम्पलेक्स के निर्माण कार्य की निविदा निरस्त करने तथा पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति, सरवटे बस स्टेण्ड जूनी इंदौर ब्रिज से चन्द्रभागा होते हुए, मच्छी बाजार चौराहे तक शेष सडक का विकास कार्य के संबंध में राशि रूपये 11 करोड 30 लाख की निविदा आमंत्रण की स्वीकृति, जलयंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन एवं उद्यान विभाग के अंतर्गत विभिन्न क्षमता के वॉटर टेंकरो की दरे आमंत्रित करने की स्वीकृति, निगम लीज विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेजो के डिजिटाईलेशन हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही अन्य अतिरिक्त प्रकरणो पर भी बैठक में विचार किया गया।

इसके साथ ही मेयर इन कौसिल की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुलमर्ग परिसर स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट, कावेरी परिसर, नीलगिरी परिसर, पलाश परिसर 1, सतपुडा परिसर, नर्मदा परिसर, ताप्ती परिसर, पलाश परिसर 2, अरावती परिसर, में प्रथम आओ प्रथम पाओ पद्धति से बहुमंजिला आवासीय इकाईयों के आवंटन कर ईडब्ल्युएस व एलआईजी श्रेणी के कुल 1262 हितग्राहियो की सूची का अनुमोदन की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑