द्वारकापुरी पुलिस ने क्षेत्र में जुआ खेल रहे बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को पकड़ा है । खास बात ये है की इस जुए का संचालन एक महिला करती थी । पुलिस को इनके पास से एक लाख 27 हजार नकदी सहित जुआ खेलने में काम आने वाली ताश सहित मोबाईल फोन मिले है ।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है । यह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर से जुआ खेलते सात आरोपियो को पकड़ा है । आरोपी लंबे समय से विभिन्न इलाकों से आकर यहां इकट्ठा होते और यहां ताशपत्ती का जुआ खेलते थे । पुलिस को इनके पास एक लाख 27 हजार रूपए नकद मिले है । इस जुए का संचालन महिला करती थी जिसे पुलिस ने पकड़ा है ।
जुआ खेलते पकड़ाए सभी आरोपियों पर पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । साथ ही पुलिस द्वारा सभी का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।
