देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 2 बार पढ़ी गई

शोरूम के एक करोड़ लेकर फरार हुआ कैशियर, पत्नी को कराई जमकर शॉपिंग और फिर…

दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में पुलिस ने कारोबारी महिला से एक करोड़ रुपये लेकर फरार होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है.

Abhishek Raghuvanshi2 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में पुलिस ने कारोबारी महिला से एक करोड़ रुपये लेकर फरार होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है.

पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की रकम में से 93.46 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गुड़गांव की रहने वाली थी, और साउथ एक्सटेंशन में उसकी कपड़े की दुकान है. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक ऋषभ है, जो उसकी दुकान पर कैशियर के रूप में काम करता था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि, ‘मंगलवार को, हमेशा की तरह, ऋषभ ने 1 करोड़ रुपये कैश लिए और उसे डिफेंस कॉलोनी के एक बैंक में जमा कराने निकला. हालांकि इसके बाद उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा. दुकान की मालिक (महिला) ने उससे संपर्क करने और उसका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.’

इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच शुरू की गई. पुलिस ने अपनी जांच के तहत अपराध स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया. डीसीपी ने कहा, जांच से पता चला कि ऋषभ पैसे लेकर स्कूटर पर भाग गया था और सरिता विहार और नेहरू प्लेस की तरफ गया था. उन्होंने कहा, ‘यह भी पता चला कि वह अपना मोबाइल फोन बंद करने से पहले सचिन नाम के अपने दोस्त के संपर्क में था.’

इसके बाद पुलिस ने सचिन को हिरासत में लिया. उसने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही वो टूट गया और उसने बताया कि ऋषभ और उसकी पत्नी देहरादून में थे और खर्च के लिए लूटी गई रकम से से ढाई लाख रुपये निकाल लिए थे.

डीसीपी चौहान ने कहा, ‘बाकी कैश उसने पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपने चाचा के पास रख दिया था. एक टीम ने उसके चाचा के घर पर छापा मारा और वहां से 91.19 लाख रुपये बरामद किये. लेकिन ऋषभ वहां नहीं मिला था.

पुलिस को बुधवार और गुरुवार की रात को उस वक्त ऋषभ को लेकर एक अहम सुराग मिला, जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन ऑन किया और इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से सचिन से संपर्क किया. उसने अपने दोस्त को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ देहरादून से लौट रहा है और ट्रेन से गुजरात जाएगा. 

ऋषभ ने सचिन को बाकी नकदी के साथ निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा. अधिकारी ने कहा, ‘ऋषभ और उसकी पत्नी दोनों को स्टेशन से पकड़ लिया गया.’ ठगी के इस मामले में 26 साल के ऋषभ, 25 साल के सचिन और 36 साल के आकाश, तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ऋषभ की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पूछताछ करने पर ऋषभ ने खुलासा किया कि, ‘डिफेंस कॉलोनी के एक बैंक में दुकान का करीब 2-3 लाख रुपये नकद जमा करता था. उस दिन राशि काफी थी क्योंकि इसे कुछ दिनों से जमा नहीं किया गया था, इसलिए बड़ी रकम देखकर वह लालची हो गया और कैश लेकर भागने की योजना बनाई

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑