.स्वच्छ शहर इंदौर में मिनी मुंबई की तर्ज पर अब जहां कई बड़ी फिल्मों एल्बम की शूंटिंग्स हो रही है तो वही इसी कड़ी में मालवा दर्शन पर आधारित एक गाने की शूटिंग इंदौर के रीगल तिराहे पर आज हुई।
.एल्बम के प्रोड्यूसर राजेश मिश्रा और डायरेक्टर निर्भय चौधरीने बताया किकई ऐसे गाने बना चुके हैं जहां मालवा की संस्कृति और मालवा दर्शन पर आधारित उनकी कंपनी रुक्मणी प्रोडक्शन द्वारा मालवा को समर्पित गाना मालवा में आकर देखो उज्जैन धाम की शूटिंग इंदौर शहर में राजवाड़ा गांधी हाल जाना पाव सहित शहर के मध्य रीगल तिराहा पर की गई। गाने में बग्गी में सवार होकर टीवी कलाकार सुमन गुप्ता और अभिनेता रुद्र कुमार ने अभिनय किया। इस मालवा दर्शन और संस्कृति पर आधारित गाने को सिंगर सिंह जीत और आयुषी मुस्कान ने गया है वही राधे यादव के लिखे गाने में धर्मेंद्र भदोरिया ने संगीत दिया है।
