देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

बर्थडे के दिन हुआ खूनी खेल: दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था जतिन, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कर दी हत्या

बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे के दिन एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जतिन शर्मा (23) के रूप में हुई है।

Abhishek Raghuvanshi23 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे के दिन एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जतिन शर्मा (23) के रूप में हुई है। हमले के दौरान जतिन के दो दोस्त प्रशांत (23) और वरद बाली (23) भी बुरी तरह जख्मी हो गए। जतिन अपने नौ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में पार्टी करने आया था। हत्या का आरोप रेस्टोरेंट के कर्मचारियों व अन्यों पर लगा है। 

रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक युवती जतिन को पहले से जानती थी। वह उसके पास आकर बैठी तो जतिन के साथ मौजूद लड़कियों को गलत-फहमी हो गई। इसी बात पर हुए झगड़े में जतिन व उसके दोस्तों पर चाकू, लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां जतिन को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, सबूत मिटाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रेस्टोरेंट मालिक किशोर समेत कुल छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। इधर देर रात तक रेस्टोरेंट खुलने और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगोलपुरी थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगे थे। पुलिस के मुताबिक, जतिन परिवार के साथ डी-ब्लॉक, बुध विहार, फेस-1 में रहता था। इसके परिवार में पिता किशान शर्मा के अलावा मां अनिता शर्मा हैं। जतिन परिवार में इकलौती संतान था। उसने पढ़ाई खत्म करने के बाद एक निजी बैंग में सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरी शुरू कर थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

‘यारों दा अड्डा रेस्टोरेंट एंड बार’ में हुई वारदात
जतिन शर्मा का मंगलवार 20 फरवरी को जन्मदिन था। उसने दोस्तों को पार्टी देने का प्लान बनाया। जतिन की यारों दा अड्डा नामक रेस्टोरेंट में पहचान थी। उसने अपने दोस्त प्रशांत, वरद बाली, चीनू, चिंटू, मितांशु तायल, सौरभ, शाहरुख और अंकिता त्रिपाठी व अंकिता यादव को पार्टी के लिए बुलाया। ‘यारों दा अड्डा’ पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल में मौजूद है। रात 12.30 बजे सभी वहां जुट गए। केक कटा इसके बाद खाना-पीना हुआ। रात करीब 2.30 बजे सभी रेस्टोरेंट के बाहर आकर बैठ गए। रेस्टोरेंट में काम करने वाली जोया नाम की लड़की जतिन के पास आकर बैठ गई। वह पहले से जतिन को जानती थी।

हालांकि अंकिता यादव और अंकिता त्रिपाठी को इसका पता नहीं था। उनकी जोया से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। आरोप है कि बात बढ़ी तो जोया ने आवाज देकर रेस्टोरेंट में काम करने वाले अपने बाकी साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने जतिन, प्रशांत व वरद पर चाकू, लाठी, डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में जतिन, वरत व प्रशांत घायल हो गए।

मंगोलपुरी थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर
पुलिस सूत्रों का दावा है कि झगड़े के दौरान कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान आरोपियों ने रेस्टोरेंट और उसके बाहर फैले खून को पानी डालकर धो दिया। पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे उनको भगवान महावीर अस्पताल से जतिन की मौत की सूचना मिली। टीम फौरन वहां पहुंची। बाद में जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंची। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि देर रात तक रेस्टोरेंट के खुलने और हत्या के केस में लापरवाही बरतने के मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। जिस रेस्टोरेंट में वारदात हुई है, इस पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे थे। स्पेशल स्टाफ के साथ रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने मारपीट की थी। इसके बाद भी थाना प्रभारी पर इस रेस्टोरेंट मालिक का पक्ष लेने का आरोप लगा था।

मामले की जांच में स्पेशल स्टाफ को किया गया शामिल
पुलिस सूत्रों की मानें तो लोकल पुलिस के रवैये को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच में जिले के स्पेशल स्टाफ को भी शामिल किया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल व अन्यों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जहां वारदात हुई उसे पानी डालकर धोा दिया गया था, लेकिन टीम को खून के छींटे मिल गए।

स्पेशल स्टाफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। उससे कई आरोपियों की पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक समेत कुल छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑