इंदौर
0 बार पढ़ी गई
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने अपराधों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
इंदौर दिनांक 22 फरवरी 2024- शहर में अपराधों पर नियत्रंण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर दिनांक 22 फरवरी 2024- शहर में अपराधों पर नियत्रंण एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22.02.24 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारियों की एक अपराध समीक्षा बैठक ली गयी।
उक्त बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) इंदौर श्री मनीष कुमार अग्रवाल पुलिस उपायुक्त (जोन-1/ज़ोन-4 एवं क्राईम) श्री आदित्य मिश्रा, पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अभिषेक आनंद, पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री पंकज पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर, पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री हंसराज सिंह सहित नगरीय क्षेत्र के सभी अति. पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्तगण उपस्थित रहें।
उक्त बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु नगरीय क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के तहत जोनवार अपराधों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रत्येक ज़ोन द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा, जिन्होंनें अच्छा काम किया उसकी सराहना की गयी और जहां पर भी कमी पाई गयी उसके लिये अच्छा कार्य करने की हिदायत भी दी गयी।
उन्होनें सभी को अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये निम्नांकित दिशा-निर्देश दिये गये-
- क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार पेट्रोलिंग, नाईट गश्त, सघन चैकिंग करते हुए, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे।
- क्षेत्र में नाईट गश्त व पेट्रोलिंग मुख्य मार्गाे के साथ-साथ छोटी-छोटी गलियों में भी की जावें और कालोनी आदि के गार्डो को भी सजग रखा जावें।
- नशा कर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिये संभावित क्षेत्रों में सघन चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जावें।
- पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की सभी जानकारी का डेटा अघतन रखते हुए, उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
- आदतन अपराधियों एवं लूट/स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहीं के साथ ही उन्हें जल्द जमानत न मिल पाएं इसकें लिये विधि अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जावें तथा यदि उन्हें जमानत मिल गई हो तो उसे भी निरस्त करवाने के हरसंभव प्रयास किये जावें।
- क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों, कुख्यात अपराधियों की एक गुंडा लिस्ट बनाकर, रखने एवं उन्हें अपराध न करने के लिये पाबंद करने हेतु समय-समय पर उचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
- संगठित अपराधियो एवं माफियाओं की हर गतिविधि की जानकारी रखी जावें और उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावें ताकि कोई भी गैंग शहर में पनपने न पाएं।
- शहर में अवैध नशें की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अवैध नशें के कारोबार में लिप्त बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ ही उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त कर, इस बुराई को समाज से मिटाने के लिये हरसंभव प्रभावी कार्यवाही की जावें।
- क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु सभी अपने क्षेत्र में पड़ने वाली दुकानों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों से संपर्क कर, उन्हें कैमरों का महत्व बताते हुए, उन्हें इसके लिये प्रेरित करें।
- आगामी समय में आने वाले सभी त्यौहारों के दौरान शहर में शांति पूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए, सभी नागरिकगण सुरक्षित माहौल में पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसके लिये, बेहतर पुलिस व्यवस्था और महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जावें।
- सोशल मीडिया पर भी अपनी पैनी नजर बनाएं रखें, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी, या ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट/मैसेज/विडियों प्रसारित करता है, जिससे सांप्रदायिक उन्माद फैल सकता है, उसके विरूद्ध तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही की जावें।
- बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं घरेलू नौकर, किरायेदार आदि की चैकिंग करने हेतु सभी होटलो, लॉज, धर्मशाला, रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थानों बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर लगातार सघन चैकिंग कर, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जावें। इसके साथ ही उन्होंनें शहर में जो थाना क्षेत्रों के परिसीमन में जो कालोनी/मोल्लों/बस्ती आदि के थानों में परिवर्तन हुआ है, उसकी सूचना बोर्ड लगाकर दी जावें और उन क्षेत्रों का कोई रहवासीगण संबंधित थानों पर आए तो उनकी समस्या के निराकरण की कार्यवाही किये जाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें सभी ज़ोन के अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होनें इंदौर पुलिस द्वारा विगत समय में की गयी कार्यवाही एवं उल्लेखनीय कार्यो की सराहना कर, सभी को इसी प्रकार पूर्णरूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य हेतु हम सभी मिलकर हरसंभव प्रयास करेगें, सभी को प्रेरित किया गया।
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले

