किसानों ने किया हंगामा, कलेक्टोरेट जाने से रोका, चपरासी को ज्ञापन देने पर अड़े नाराज किसान
किसान शहर के पश्चिमी आउटर रिंग रोड और बुधनी रेल लाइन में अधिग्रहित हो रही कृषिभूमि के लिए मिल रहे कम मुआवजे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
- किसान शहर के पश्चिमी आउटर रिंग रोड और बुधनी रेल लाइन में अधिग्रहित हो रही कृषिभूमि के लिए मिल रहे कम मुआवजे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पश्चिम रिंग रोड के निर्माण के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन को अधिग्रहित किए जाने के खिलाफ बुधवार को भारतीय किसान संघ ने भी र मोर्चा खोल दिया। संघ के नेतृत्व में किसानों ने 500 ट्रैक्टरों के साथ लक्ष्मीबाई अनाज मंडी से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने का ऐलान किया। किसान मंडी में जुट गए लेकिन प्रशासन ने भारी पुलिस बल लगाकर मंडी को ही जेल बना दिया।
ट्रैक्टरों को बाहर नहीं निकलने दिया गया। लगभग चार घंटे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए तो किसानों ने भी नीचे के अधिकारियों को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। एक मार्च से किसानों आंदोलन के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। शासन ने 140 किमी लंबी रिंग रोड के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पहले चरण में 64 किमी लंबी पश्चिमी रिंग रोड बनाई जाना है।
इसमें कुल 39 गांवों की 650 हेक्टेयर जमीन जो किसानों की है अधिग्रहित की जाना है। बीते कई महीनों से किसान अपनी उपजाऊ जमीन अधिग्रहित करने के खिलाफ अलग-अलग समूहों में आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय किसान संघ ने भी भूमि अधिग्रहण का विरोध किया है।किसान कह रहे हैं कि सरकार उपजाऊ जमीन अधिग्रहित कर आने वाले दौर में अन्न संकट की भूमिका बना रही है।
उपजाऊ जमीन के बदले गाइडलाइन दर से मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों को बाजार भाव से चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। बुधवार सुबह 11 बजते-बजते सैकड़ों किसान मंडी में जमा हो गए। इसी बीच प्रशासन ने मंडी के गेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी और गेट बंद कर दिए। किसान संघ के नेता गेट के बाहर सड़क पर धरना देने बैठ गए।
नहीं पहुंचे कलेक्टर तो चपरासी को बुलाया करीब साढ़े तीन घंटे तक किसान नेता मंडी के बाहर सड़क पर धरना देते रहे। इस दौरान प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। किसान संघ के नेताओं ने मांग की कि उन्हें कलेक्ट्रेट तक जाने दिया जाए। संघ के प्रांतीय नेता भी धरने में मौजूद थे। किसानों ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर भूमाफियाओं-कालोनाइजरों को लाभ देने की योजना बना रही है।
विकास सड़क बनाने से ही नहीं होता खेती-किसानी रोजगार का जरिया है। किसानों को उजाड़कर माफियाओं को बसाने की तैयारी हो रही है। इस बीच अपर कलेक्टर व एसडीएम मौके पर आए। किसानों से ज्ञापन लेने की बात कही। किसानों ने साफ कह दिया कि कलेक्टर आए तो उन्होंने ही ज्ञापन दिया जाएगा।अधिकारियों ने इनकार कर दिया कि कलेक्टर नहीं आएंगे।
इस पर किसान संघ के नेताओं ने कहा कि फिर बेहतर है कि हम मंडी के चपरासी को ही ज्ञापन सौंप दे। उन्होंने मंडी के चपरासी को बाहर भेजने की मांग की। इस बीच कुछ लोग चपरासी को लेने पहुंचे। पुलिस व अधिकारियों ने धमकाते हुए चपरासी को बाहर जाने से रोक दिया। करीब 4 बजे किसान संघ ने धरना खत्म करते हुए ऐलान कर दिया कि एक मार्च से बड़ा आंदोलन शुरू होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले