
✓बंद पड़े पंप से 15 रुपए सस्ता बेच रहे थे ।
✓पेट्रोल पंप मेसर्स महाराजा अग्रसेन पेट्रोलियम तीन इमली स्थित सिल हो चुका था ।
✓क्राइम ब्रांच टीम द्वारा, वाहन में भरे लगभग 5000 लीटर नकली डीजल, पेट्रोल पंप के टैंक से एवं 9 ड्रम गोडाउन से किए जप्त ।
✓वर्ष 2013 में खाद्य विभाग द्वारा सील करने के उपरांत भी अवैधानिक तरीके से विक्रय किया जा रहा था डीजल।
✓ स्कीम नंबर 94 तीन इमली चौराहा स्थित मेसर्स अग्रसेन महाराजा पेट्रोलियम के टैंक व गोडाउन में संग्रहित डीजल की नियमानुसार सैंपलिंग कर जांच के आधार पर की गई कार्यवाही।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार मिलावट माफिया एवं राशन माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम में मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 94 तीन इमली चौराहा स्थित मेसर्स अग्रसेन महाराजा पेट्रोलियम पर एक वाहन में मिलावटी डीजल भरा जा रहा है , जो शहर के आसपास हेवी (बस, ट्रक)वाहनों में उक्त डीजल काम दामों में बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर पेट्रोल पंप के कर्मचारी (1).शिवनारायण पिता बाबूलाल बघेल निवासी ग्राम सलैया तहसील जिला विदिशा से पूछते उक्त पेट्रोल पंप (2).अशोक बंसल निवासी मंगल मूर्ति नगर का होना बताया था।

प्राथमिक पूछताछ करते बताया कि उक्त पेट्रोल पंप वर्ष 2013 में खाद्य विभाग द्वारा सील कर दिया गया था फिर भी पिछले कई सालों से लगातार कम दामों में पेट्रोल पंप से ट्रक एवम बसों में भरा जा रहा था डीजल पेट्रोल पंप चेक करते टैंक व पास में ही बने गोडाउन में डीजल संगृहीत कर रखा है, जिसपर खाद्य विभाग के द्वारा कुल लगभग 5000 लीटर भरे हुई डीजल की सैंपलिंग ली गई ।

खाद्य विभाग के द्वारा सैंपलिंग जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमनुसार डीजल में शासन के प्रावधानों का उल्लंघन सहित कई कमियां पाए जाने पर उक्त 5000 लीटर डीजल को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

