
इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने भी चोर को गिरफ्तार किया है जो शादी समारोह में चोरी करता है। पुलिस ने आरोपित से सोने का हार बरामद किया है। टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक, पिछले वर्ष 29 दिसंबर को राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन में चोरी हुई थी। आरोपित सोने का हार और मोबाइल चुरा कर ले गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर सोमवार को आरोपित यश बैरागी निवासी ग्राम सिबल नेपानगर बुरहानपुर को पकड़ लिया।
