
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर हंगामा कर रहे युवकों ने बुजुर्ग की हत्या की कोशिश की। आरोपितों ने पत्थर मार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना नंदन नगर की है। पुलिस ने जफर अली की शिकायत पर केस दर्ज किया है। जफर के मुताबिक, आरोपित सुल्तान, इमरान अरहान और गुल्लू घर के बाहर गालियां दे रहे थे। 79 वर्षीय फखरुद्दीन ने समझाया तो आरोपितों ने पत्थर से हमला कर कर दिया
