दिल्ली में फिर करवट ले रहा मौसम, तेज हवा के साथ आज बारिश का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर से अब धीरे-धीरे सर्द मौसम की विदाई हो रही है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर से अब धीरे-धीरे सर्द मौसम की विदाई हो रही है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है. अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
सोमवार को हो सकती है बारिश: IMD
आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादलों के साथ धुंध छाई रहेगी. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही मंगलवार और बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन भर बादल छाए रह सकते हैं.
अभी भी खराब श्रेणी में है AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 269 ‘खराब’ श्रेणी में रहा.
शून्य और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले