बीजेपी देश की नहीं दुनिया आशा है -पुष्यमित्र भार्गव
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया संबोधित देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित १२ हज़ार कार्यकर्ताओं के सामने रखा प्रस्ताव पर संशोधन दिल्ली ।
- भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया संबोधित
- देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित १२ हज़ार कार्यकर्ताओं के सामने रखा प्रस्ताव पर संशोधन
दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं से सजा हुआ भारत मड़पम……यह दृश्य दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का है जहां अमित शाह राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन ‘भाजपा देश की आशा और इंडी गठबंधन, कांग्रेस की हताशा’ प्रस्ताव को प्रस्तुत किया।
विषय को गंभीरता से संकलित कर देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिल्ली में आयोजित हो रहे बीजेपी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में बीजेपी देश की आशा विपक्ष की हताशा विषय को देश भर से दिल्ली पहुँचे प्रतिनिधित्व और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रस्ताव रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा द्वारा इस विषय पर संशोधन के लिए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आमंत्रित किया। पुष्यमित्र भार्गव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, ग्राहमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री साथ देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित पूरे देश के प्रतिनिधित्व कर रहे पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित 12 हज़ार को संबोधित करते हुए कहा कि जी -२० के मध्यम से दुनिया में अपनी साख बनाने वाले और दुनिया का नेतृत्व करने वाले भारत के कदम जिस प्रकार से दुनिया में बढ़ रहे है ,उस दृष्टि से सिर्फ़ देश नहीं अपितु दुनिया की आशा के रूप के देखा जाता है इसलिए प्रस्ताव में दुनिया शब्द जोड़ा जाए “ देश और दुनिया की आशा और विपक्ष की हताशा” रूप में। दूसरा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जब पहली बार प्रधान मंत्री बने और शपथ के पूर्व उन्होंने गंगा घाट पर उन्होंने पूरे देश को संकल्प दिलाया था कि हम स्वच्छ भारत करेंगे मुझे इस बात की ख़ुशी है कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता का सर्वेक्षण भारत में होता है केवल ९ वर्षों में ७३ शहरों के साथ शुरू हुए सर्वेक्षण आज चार हज़ार सात तो सतत्त्तर शहरों के साथ पूरी दुनिया में भारत की स्वच्छता को स्थापित किया हो जो स्वच्छ भारत का संकल्प है जिसने न केवल देश को स्वच्छ किया बल्कि कांग्रेस के वैचारिक कचरे को आतंकवाद के कचरे को आतंकवाद के कचरे को साफ़ करने का काम किया है महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रह मंत्री अमित शाह जी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर देश को स्वच्छ करने का जो भाव है उसको भी सम्मिलित करने का कष्ट करें ,इसको देश और दुनिया की आशा नरेंद्र मोदी विषय से शुरू किया जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले