दिल्ली: JLN स्टेडियम में बड़ा हादसा, लॉन हैंगर गिरा, 8 लोग जख्मी
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. साउथ दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है. मलबे को हटाया जा रहा है. हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है.
स्टेडियम के गार्ड ने आज तक से बातचीत में कहा, गनीमत रही की जब हादसा हुआ उस वक्त अधिकतर श्रमिक ब्रेकफास्ट करने गए थे. वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था. कुछ लोग वहां से आ-जा रहे थे, वही लॉन हैंगर की चपेट में आ गए. मौके पर एंबुलेंस मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड की टीम मलबे के बीच जांच कर रही है कि कहीं कोई इसके नीचे दबा न हो. हादसे के घायलों को सफदरजंग अस्पताल और दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
दो दिन पहले दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी थी आग
इससे पहले दिल्ली के अलीपुर इलाके में 15 फरवरी को एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी. पेंट फैक्ट्री के आस-पास स्थित दुकानें और घर भी आग की चपेट में आ गए. इस अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग झुलस गए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हादसा स्थल का दौरा किया और जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात की. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये और घायलों के इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की.
सचदेवा ने आरोप लगाया कि आग लगने के पीछे का कारण कारखाना लाइसेंसिंग विभाग और आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भ्रष्टाचार है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है. हम मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. इस अग्निकांड में दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं, उन्हें 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मैं इस हादसे की जांच का आदेश दूंगा और जो भी इसमें दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. रिहायशी इलाके में यह पेंट फैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसकी भी जांच की जाएगी. इसमें जल्द ही कार्रवाई होगी’.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले