इंदौर में भानजे ने सुपारी देकर नाबालिग भेजे, वीडियो काल पर देखी हत्या
रजाई-गद्दे व्यवसायी की हत्या में बैतूल से पत्नी गिरफ्तार, उसने कहा था-पति को रास्ते से हटाओ। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रजाई-गद्दा व्यवसायी रुपसिंह की हत्या कर दी गई।
- रजाई-गद्दे व्यवसायी की हत्या में बैतूल से पत्नी गिरफ्तार, उसने कहा था-पति को रास्ते से हटाओ।
- द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रजाई-गद्दा व्यवसायी रुपसिंह की हत्या कर दी गई।
- हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश की और शव पुलिया किनारे पटक दिया।
- देर रात खुलासा हुआ हत्या रुपसिंह की पत्नी पूजा और भानजे शुभम ने की है।
इंदौर । रजाई-गद्दा व्यवसायी रूपसिंह की हत्या में पुलिस ने पत्नी पूजा को बैतूल से गिरफ्तार किया। उसके रूपसिंह के भानजे शुभम से अवैध संबंध थे। पूजा ने शुभम से कहा था कि पति को रास्ते से हटाओ। शुभम ने चार नाबालिगों को दस-दस हजार रुपये में हत्या की सुपारी दे दी।
विदुर नगर निवासी 28 वर्षीय रूपसिंह का गुरुवार तड़के अहीरखेड़ी पुलिया के पास शव मिला था। शुरुआती पूछताछ में पूजा ने कहा कि रूपसिंह खाना खाकर रात करीब 11 बजे कचरा फेंकने गया था। रातभर घर नहीं आने पर भतीजे ओमप्रकाश का काल लगाया तो रूपसिंह मृत मिला। देर रात पुलिस ने रूपसिंह के भानजे शुभम पंवार सहित चार को गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक शुभम एक महीने पहले तक रूपसिंह के घर में ही रहता था। इस दौरान पूजा से अवैध संबंध बन गए। रूपसिंह शराब पीकर पूजा के साथ मारपीट करता था। उसने शुभम का भी दांत तोड़ दिया था। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान पूजा ने शुभम से कहा कि रूपसिंह को रास्ते से हटा दो। शुभम चारों नाबालिगों को हत्या के लिए तैयार कर लिया।
साजिश के तहत पूजा ने घर के दरवाजे खुले रखे। शुभम ने तीन आरोपितों को घर भेजा और एक उसके साथ रुका। वह पूजा को वीडियो काल कर निर्देश देता रहा। पूजा ने नाबालिगों को इशारा कर बताया कि रूपसिंह सो गया है।
पत्थर से कुचला और गमछे से गला घोंटा
आरोपितों ने चद्दर से मुंह ढंक कर रूपसिंह का पत्थर से सिर कुचल डाला। वह तड़पता हुआ गिरा। बिस्तर खून से सन गया। आरोपितों ने गमछे से गला घोंटा और सांस रुकने तक दबाए रखा। इसके बाद बोरे से ढंक कर स्कूटर से शव ले गए। खून सने बिस्तर भी रख लिए। आरोपितों ने शव पुलिया के पास फेंका और स्कूटर छोड़ दिया ताकि लोग दुर्घटना समझें। बिस्तर भी थोड़ी दूरी पर छुपा कर रख दिए। पूरा घटनाक्रम शुभम वीडियो काल पर देख रहा था।
वीडियो काल देखकर चौंकी एसीपी
हत्या की गुत्थी भी पूजा के फोन से खुली। घटना के बाद पूजा से बातचीत करने पहुंची एसीपी नंदिन शर्मा ने फोन देखा तो उसमें शुभम का वीडियो काल दिखा। इससे उस पर शक गहराया। कुछ लोगों ने पूजा और शुभम के संबंधों की जानकारी भी दी। पोस्टमार्टम के बाद पूजा तो शव लेकर बैतूल निकल गई, लेकिन शुभम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार रात उसने घटनाक्रम बताया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया।
अधमरा करना था ताकि बिस्तर पर रहे
शुक्रवार देर रात अफसरों ने पूजा से पूछताछ की तो उसने कहा कि पति शराब पीकर मारता था। शुभम से कहा था कि जान से नहीं मारना है, सिर्फ अधमरा करना है ताकि वह बिस्तर पर पड़ा रहे। सुपारी लेने वाले नाबालिगों ने जान से खत्म कर दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले