मध्य प्रदेश के दो जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 28 वर्षीय आदतन बदमाश को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है जो की न्यायलय से जमानत पर रिहा होकर दोबारा से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा था पकड़ाए बदमाश पर हत्या,लूट,वाहन चोरी, सहित कई अपराध दर्ज है…।
पूरा मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा द्वारा बताया गया कि खजराना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अखिल पिता इम्तियाज शेख उम्र 28 वर्ष दौलत बाग खजराना के रहने वाले आदतन बदमाश को पकड़ा गया है जिस पर उज्जैन और इंदौर जिले के विभिन्न स्थानों पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं तो वही 9 वर्ष पहले उज्जैन के नानाखेड़ा पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी कि शासकीय पिस्टल लूट से घटना को भी अंजाम दे चुका था हत्या सहित लूट मामले में बदमाश को आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा था इसके बाद पुलिस ने दोबारा से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है…।
