-मध्यप्रदेश के धार में तीन दिवसीय नर्मदा साहित्य मंथन के तृतीय सौपान का आयोजन होगा। जिसको लेकर आयोजकों ने इंदौर प्रेस वार्ता में जानकारी दी। 16, 17 और 18 फरवरी को होने वाले आयोजन में देशभर से प्रसिद्ध साहित्यकार शामिल होंगे और अपने उद्बोधन देंगे। विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, और संयोजक डॉ. मुकेश मोड ने बताया की राजा भोज की नगरी धार में विश्व संवाद केंद्र मालवा के वार्षिक साहित्यिक समागम में नर्मदा साहित्य मंथन के आयोजन के दौरान परिसंवाद, व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी एवं प्रस्तुति के सत्रह सत्रों के इस आयोजन में मालवा निमाड़ के कई रचनाकारों की पुस्तकों का विमोचन होगा।
