इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे आरोपी को पकड़ा है जिसे चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसने अपने मालिक की ही कार चोरी कर ली थी पकड़ा गया आरोपी ड्राइवरी का काम करता है उसने अपने मालिक की ही कार चोरी करना स्वीकार किया है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एरोड्रम क्षेत्र के रहने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बलेनो कार एयरपोर्ट रोड से चोरी हो गई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था वही इस बीच मुखबीर से क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की कार लिए घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका जब उसके चालक से पूछताछ की गई तो उसने कर चोरी का होना बताया जिसके आधार पर पुलिस ने आदित्य गावड़े को पकड़ा आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह उसके मालिक की ही कर है जिसने उसे चोरी कर ली थी फिलहाल पुलिस ने कार बरामद कर ली है और पूछताछ की जा रही है
