22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने जा रहा है जिसका उत्साह मनाने के लिए पूरा देश भगवान श्री राम मय हो गया है बात करें इंदौर की तो पूरे इंदौर में रघुवंशी समाज द्वार दो दिवसीय विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज भव्य श्री राम रथ यात्रा का आयोजन हुआ व के समापन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ व रघुवंशी समाज राम मन्दिर परिसर जहां पर श्री राम जानकी लक्ष्मण व हनुमान जी विराजे है उक्त श्री राम मन्दिर में आज शाम को हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन भी होंगे । रघुवंशी समाज के प्रत्येक घर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा कर दीप जलाए जाएंगे व आज व कल के दिन को रघुवंशी समाज दीपावली की तरह मनाएगा व दिनांक 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में सुबह से भजन कीर्तन की शुरुआत होगी व बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभी समाजजन अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखेंगे श्री राम मंदिर में भव्य महा आरती भी की जाएगी व महाप्रसादी का भी वितरण होगा
