इंदौर में बिना दस्तावेज चल रहा बाल आश्रम सील, 21 बालिकाओं को आश्रय गृह भेजा
इंदौर की स्कीम-74 स्थित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम संस्था पर इंदौर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई। कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश। इंदौर।

- इंदौर की स्कीम-74 स्थित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम संस्था पर इंदौर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई। कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश।
इंदौर। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने इंदौर के स्कीम 74 में बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से चल रही वात्सल्यपुरम बाल आश्रम संस्था पर कार्रवाई कर सील कर दिया। भोपाल में अवैध रूप से बाल आश्रम से बच्चे गुम होने की घटना के बाद इंदौर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग को इंदौर जिले में चल रही संस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने विजय नगर क्षेत्र के स्कीम 74 में दो-तीन वर्षों में संचालित इस आश्रयगृह पर कार्रवाई की।
एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार कमलेश कुशवाहा, महिला बाल विकास जिला प्रोटेक्शन अधिकारी भगवानदास साहू, आशीष गोस्वामी, स्कूल शिक्षा विभाग की शांता स्वामी भार्गव एवं बाल कल्याण समिति द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। मौके पर मिली 21 बालिकाओं को मोराई मोहल्ला स्थित शासकीय बालिका आश्रयगृह भेजा गया। बालिकाओं की उम्र सात से 15 वर्ष है।
जोधपुर, सूरत, मुंबई, ओड़िशा की हैं बच्चियां
एसडीएम घनश्याम धनगर के मुताबिक, संस्था में मिली बालिकाएं जोधपुर, सूरत, मुंबई व ओड़िशा की रहने वाली हैं। ये निराश्रित हैं और कुछ के माता ताे कुछ के पिता नहीं हैं। इस संस्था की संचालक शिखा जैन है। उनका इंदौर के अलावा जोधपुर, सूरत व कोलकाता में भी बाल आश्रय गृह संस्थाएं है। इंदौर की स्कीम 74 में संचालित संस्था का न पंजीयन था और न ही संचालक द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग या पुलिस को संस्था के संचालन की सूचना दी गई थी।
बच्चियों की पड़ताल कर रहे अधिकारी
संस्था संचालक से बात हुई तो उन्होंने बेंगलुरु में होने की बात कही। मौके पर एक केयर टेकर लड़की आरती, दो स्वीपर व एक खाना बनाने वाली महिला मिली। वे संस्था के पंजीयन संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाए। न ही प्रशासन या अन्य विभागों को इसकी कोई सूचना दी गई थी। संस्था के रिकार्ड में 25 बालिकाओं की जानकारी दर्ज है। मौके पर 21 बालिकाएं ही मिली। एक बालिका बीमारी के कारण अपने स्वजनों के घर गई है। शेष तीन बालिकों में दो के स्वजनों के मोबाइल नंबर रिकार्ड में नहीं हैं। एक बालिका का पिता का नंबर जो लिखा है, उन्होंने फोन नहीं उठाया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इन बालिकाओं की पड़ताल भी की जा रही है।
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फंड जुटाती है संस्था
जानकारों को मुताबिक यह संस्था इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अलग-अलग प्लेटफार्म पर निराश्रित व अनाथ बच्चों के नाम पर लोगों से फंड जुटाती है। इसके अलावा जन्मदिन व पुण्यतिथि के मौके पर भी कई लोग संस्था में आकर जरूरत का सामान व राशि दे जाते थे।
इस नियम का पालन करना है जरूरी
बाल आश्रय गृह संचालित करने वाली संस्थाओं को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 41 के तहत पंजीयन करवाना अनिवार्य है। उन्हें इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, पुलिस व जिला प्रशासन को देना चाहिए। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में फिलहाल इंदौर में बाल आश्रगृह संचालित करने वाले 25 संस्थान ही पंजीबद्ध हैं।
भोपाल की कार्रवाई के बाद जागा इंदौर का विभाग
भोपाल में हुई बिना दस्तावेजों के आश्रयगृह संचालित होने की घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन की टीम जागी। महिला एवं बाल विकास विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वो नियमित अवैध रूप से चल रही ऐसी संस्थाओं पर कार्रवाई करे। वात्सल्यपुरम संस्था विगत दो वर्षों से बिना दस्तावेज के संचालित हो रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अब कलेक्टर के निर्देश पर जांच करने निकले तो संस्थान की खामी पकड़ में आई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले