दिल्लीवाले कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, 5 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दी जानकारी
देश की राजधानी नई दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.
देश की राजधानी नई दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया था. आइए जानते हैं हफ्तेभर के मौसम का हाल.
दिल्ली में क्यों बढ़ी ठंड
बीते कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखने लगा है. वहीं, सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आनेवाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई है. इसी के चलते दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त दिल्ली में लोगों को ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है. सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी दिल्ली में अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं रहा.
सोमवार को दिल्ली में कितना रहा तापमान
सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का मुंगेशपुर सबसे ठंडा रहा. यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया. पालम में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान दिल्ली के लोधी रोड पर दर्ज किया गया.
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
आज यानी 19 दिसंबर को नई दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पालम में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, कल यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. वहीं, हल्का कोहरा भी नई दिल्ली में देखने को मिलेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले